फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रसोई में घुसकर हाथ से रोटी छीन रहे बंदर

Tue, 09 Dec 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। कस्बे में बंदरों ने घरों में धुसकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। हालत यह है कि महिलाओं के हाथ की रोटी तक बंदर झपट कर ले जा रहे हैं। भगाने पर ये कटखने बंदर हमला करने को उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन


वन विभाग ने पहले बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। कुछ बंदर पकड़े भी गए, लेकिन अब फिर से हालात काबू के बाहर हैं। घरों के आगे खेतों में बोई सब्जियां और लगाए फलदार पौधे भी बंदरों ने बर्बाद कर डाले हैं। लोगों का कहना है कि किचन में खाना बनाते समय जैसे ही महिलाएं रोटी सेंकती हैं, बंदर बिजली की रफ्तार से अंदर घुसते हैं। हाथ से चपाती, सब्जी और अन्य खाने-पीने का सामान उठाकर भाग लेते हैं। अचानक हुई इस छीना-झपटी से महिलाएं और बच्चे बुरी तरह डर गए हैं।
स्थानीय महिला हंसा बिष्ट कहती हैं कि अब तो बंदरों से रोज की जंग बन गई है। उनका कहना है कि वन विभाग को सिर्फ पिंजरा लगाकर नहीं, बल्कि ठोस और स्थायी योजना बनाकर इस समस्या को खत्म करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो महिलाएं सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें