फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पाटी में बंदरों का दहशत, लोगों ने की बंदरों को पकड़ने की मांग

Sun, 26 Jul 2026 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। नगर पंचायत पाटी के स्टेशन बाजार, माराकुली, मष्टा मंदिर, शास्त्री मार्केट, पाटी अस्पताल समेत कई क्षेत्रों में लंबे समय से बंदरों का दहशत बना हुआ है। इससे लोगों में भय का माहौल है। कई लोग घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि बंदर दुकानों और घरों में घुसकर सामान उठा ले जा रहे हैं। छतों पर सूखने के लिए डाले गए कपड़ों को फाड़ने के साथ ही घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंच रहे हैं। कई बार बंदर लोगों पर आक्रामक होकर हमला भी कर रहे हैं। इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में भय का माहौल है। उन्होंने बताया कि बंदर घरों की छतों पर रखी पानी की टंकियों के ढक्कन खोलकर पेयजल को भी दूषित कर रहे हैं। लगातार बढ़ती समस्या से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। नगर निवासी ललित पाटनी, पंकज पचौली, प्रकाश भट्ट समेत अन्य लोगों ने वन विभाग से एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र में पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें