फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मीटर की दौड़ में मोहित ने दिखाया दम

विज्ञापन
दौड़ में अव्वल रहे प्रतिभागी को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि डॉ.अशोक पंत। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सेना भर्ती का प्रशिक्षण ले रहे युवाओं के लिए रविवार को देव सिंह मैदान में 1500 मीटर लंबी दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में मोहित जोशी जीते। दीपेश दानू को दूसरा और गौरव देवलाल को तीसरा स्थान मिला। तीनों विजेताओं को मानस एकेडमी के प्रबंधक डॉ. अशोक पंत ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी राजेंद्र देवलाल देव सिंह मैदान में सेना भर्ती के इच्छुक युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे की पहल पर इन युवाओं की क्षमता परखने के लिए दौड़ हुई। प्रशिक्षक राजेंद्र देवलाल ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में गजेंद्र बोहरा, हिमांशु सामंत, रवि देवलाल, शुभम तिवारी, निखिल नगरकोटी, हिमांशु बिष्ट, विवेक बम, अनुराग बसेड़ा, कनिष्का महर, गीता आर्या आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें