फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से रूबरू हुए पुलिस कर्मी

विज्ञापन
पुलिस लाइन में अधिकारियों को कानून की जानकारी देते जिला जज डॉ.ज्ञानेंद्र शर्मा। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पुलिस के अधिकारियों को विवेचनाओं में गुणात्मक सुधार लाने के लिए पुलिस लाइन में रविवार को कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का शुभारंभ जिला न्यायाधीश ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को विवेचना के दौरान बरतीं जाने वालीं सावधानियां बताईं।
विज्ञापन

कार्यशाला में जिला न्यायाधीश डॉ. शर्मा और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधीर तोमर ने विवेचनाओं के दौरान साक्ष्य संकलन, विवेचनाओं में आवश्यक बिंदुओं के समावेश, विवेचनाओं में पाई जाने वाली कमियों के निराकरण, एनडीपीएस और पॉक्सो अधिनियम से संबंधित मामलों में बरती जाने वाली सावधानियां बताकर व्यावहारिक समस्याओं का समाधान बताया।
कार्यशाला में जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) प्रमोद पंत, जिला शासकीय अधिवक्ता, विशेष लोक अभियोजन अधिकारी प्रेम सिंह भंडारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज द्विवेदी, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता ज्योत्सना जोशी, एसपी सुखवीर सिंह, सीओ राजन सिंह रौतेला, कोतवाल रमेश तनवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें