फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल गर्वाधार से नाभीढांग तक वाहन से जाएंगे मोदी

Thu, 27 Apr 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वरिष्ठ भाजपा नेता और नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि अगले साल तक तिब्बत सीमा तक सड़क पहुंच जाएगी और 2018 की कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गर्वाधार से नाभीढांग तक वाहन से सफर करेंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि धारचूला से लिपुलेख दर्रे तक सड़क के निर्माण में काफी विलंब हुआ है, लेकिन भाजपा सरकार ने काम में तेजी लाने के पूरे प्रयास किए हैं और इसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले साल से कैलाश मानसरोवर यात्री और तिब्बत व्यापारी वाहनों से लिपुलेख दर्रे तक जाएंगे। सड़क निर्माण में किसी तरह की हीलाहवाली को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यहां अपनी बड़ी बहन परुली दीदी से मिलने पहुंचे कोश्यारी ने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। कहा कि गर्वाधार और गुंजी के बीच सड़क निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त पैदल रास्ते की जल्दी मरम्मत होगी। स्थानीय डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सीमा क्षेत्र की सड़कों के निर्माण की स्थिति का खुद संज्ञान ले रहे हैं। धारचूला के लोगों को उन्होंने आश्वस्त किया कि आपात स्थिति में गुंजी और गर्ब्यांग के लिए इस बार भी हेलीकॉप्टर सेवा प्रदान की जाएगी। भाजपा नेता ने कहा कि सीमांत किसानों के कर्ज माफ करने पर प्रदेश सरकार विचार कर रही है।

सीमांत के गांवों को जल्दी ही मोबाइल सेवा मिलने लगेगी। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र बुदियाल, मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कापड़ी, अशोक नबियाल, हरीश सिंह धामी, हरीश गुंज्याल, भूपेंद्र थापा, भीम सिंह रावत, कैलाश धामी आदि उपस्थित थे। कोश्यारी देर शाम यहां से पिथौरागढ़ को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें