फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वर्षों पुराना कूड़ा हटाने उतरीं आधुनिक मशीनें

Sun, 14 Jun 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर को लंबे समय से चली आ रही गंदगी और कूड़े की समस्या से हमेशा के लिए मुक्ति मिलेगी। ललुवापानी रोड स्थित डंपिंग साइट पर पालिका ने वर्षों से एकत्रित पुराने कूड़े के वैज्ञानिक विधि से निस्तारण का कार्य विधिवत रूप से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि पुष्कर सिंह धामी की आदर्श चंपावत की परिकल्पना को धरातल पर उतारने और डीएम मनीष कुमार के दिशा-निर्देशों के तहत शनिवार को कूड़ा निस्तारण शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि विशेष स्वच्छता अभियान के तहत आधुनिक तकनीक और भारी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। इसके तहत 10 से अधिक मीट्रिक टन पुराने कूड़े को पूरी तरह उपचारित कर उसका स्थायी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पूरी वैज्ञानिक प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने के लिए जेसीबी और पोकलेन मशीनों को मौके पर तैनात किया गया है, इनकी सहायता से कूड़े को अलग-अलग श्रेणी में बांटकर उसका वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण किया जा रहा है। इस दौरान सिटी मिशन मैनेजर महेश चौहान, अवर अभियंता आशीष धीमान आदि पालिका के कर्मचारी और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें