बिशन सिंह चुफाल, विधायक डीडीहाट।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। चीन और नेपाल सीमा से सटे संचार सुविधा से वंचित गांवों में मोबाइल टावर लगेंगे। डीडीहाट विधायक चुफाल का कहना है कि इस संबंध में जिओ कंपनी से मोबाइल टावर लगाने को लेकर बात हो गई है।
विधायक चुफाल का कहना है कि सीमांत के मजिरकांडा, दौबास, कटियानी, बचकोट, पीपली, भागीचौरा, तीतरी क्षेत्र में जिओ कंपनी मोबाइल टावर लगाएगी। उन्होंने बताया कि मजिकांडा और कटियानी में टावर लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। बताया कि सीमांत के लोग लंबे समय से मोबाइल टावर लगाने की मांग कर रहे थे, जिसे देखते हुए प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी और दूरसंचार मंत्री को पत्र लिखा था।