छड़ीयात्रा के बेड़ीनाग पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
- फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। विश्व शांति, देश की सुख-समृद्धि के लिए निकाली जा रही जूना अखाड़े की पवित्र प्राचीन छड़ी यात्रा नारायण आश्रम होते हुए एशियन स्कूल चौकोड़ी पहुंचीं। यहां पर यात्रा का स्वागत किया गया।
शुक्रवार को छड़ी यात्रा के चौकोड़ी पहुंचने पर सत्कर्मा मिशन के संस्थापक महंत वीरेंद्रानंद की अगुवाई में लोगों ने पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर महंतों का स्वागत किया। इस दौरान यात्रा के शहीद स्मारक पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया। इसमें मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट, दीपक धानिक, महंत प्रेमगिरि महाराज, महंत वीरेंद्रानंद महाराज, महंत शिवदत्त गिरि, महंत विशंभर भारती, महंत पुष्कर राज गिरि, महंत अजयपुरी मौजूद रहे।