फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: विधायक मयूख महर ने की नवनिर्वाचित मेयर को शपथ लेने से रोकने की मांग

Tue, 28 Jan 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विधायक मयूख महर ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजकर नवनिर्वाचित मेयर को शपथ लेने से रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मेयर प्रत्याशी ने आय का सही ब्यौरा दिए बगैर चुनाव लड़ा जो आचार संहिता का उल्लंघन है। ऐसे में उनका नामांकन निरस्त होना चाहिए।
विज्ञापन

विधायक महर ने मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजे पत्र में कहा कि नगर निगम पिथौरागढ़ में कल्पना देवलाल को मेयर निर्वाचित घोषित किया है। कहा, नगर पालिका तिराहे पर वह चार मंजिला भवन में होटल व्यवसाय करती हैं। नामांकन से पहले एक वर्ष का एकमुश्त किराया जमा कराया गया। उन्होंने नामांकन में दिए गए शपथ पत्र में इस भवन का उल्लेख और इससे होनी वाली आय का ब्योरा नहीं दिया, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। ऐसे में उन्हें शपथ लेने से रोका जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें