फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक चंद्रा पंत ने जाजर चिंगरी में सुनी जन समस्याएं

विज्ञापन
विधायक चंद्रा पंत ने क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता और उप विजेता टीम को सम्मानित किया। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विधायक चंद्रा पंत ने विस क्षेत्र के जाजर चिंगरी का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को भी देखा। इस दौरान उन्होंने जाजर चिंगरी में क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ कर विजेता और उप विजेता टीम को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

विधायक ने भ्रमण के दौरान जीआईसी सल्ला चिंगारी का निरीक्षण किया और स्थानीय स्टाफ, ग्रामीण, जनप्रतिनिधियों से आवश्यकताओं की जानकारी ली। विधायक ने शीघ्र ही विज्ञान वर्ग की कक्षाओं का संचालन करने का आश्वासन दिया। इस स्कूल के निर्माण के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत 19 लाख रुपये स्वीकृत कराए थे। विधायक ने चिंगरी में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में टास जीतकर निसनी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 174 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तोली की टीम 98 रन में ऑल आउट हो गई। निसनी ने 76 रन से मैच जीत लिया। इस दौरान विधायक ने विजेता और उप विजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा के युवा नेता सौरभ पंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें