फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक गहतोड़ी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

Sat, 02 Jun 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सीएमएस से वार्ता करते विधायक कैलाश गहतोड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विधायक कैलाश गहतोड़ी ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई के साथ ही रोगियों को मिल रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में जल्दी ही बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने अस्पताल परिसर में चल रहे जेनेरिक दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण भी किया तथा दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आरके जोशी ने विधायक के समक्ष पेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाया। कहा कि पेयजल योजना से पर्याप्त पानी आपूर्ति नहीं होने के कारण अस्पताल में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जल संस्थान की ओर से टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति तो की जा रही है, लेकिन वह नाकाफी है। विधायक  गहतोड़ी ने जल संस्थान के अभियंताओं को अस्पताल में दो टैंकर भेजने को कहा। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री गिरीश जोशी, मनोज तड़ागी, आदर्श भट्ट, मणिप्रभा तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें