फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में जिपं के एक और क्षेपं के दो रिक्त पदों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। इसके तहत रिक्त पदों के लिए 19 जून को उपचुनाव होगा। जबकि 21 जून को चुनाव परिणाम आ जाएंगे। अधिसूचना जारी होने के साथ ही संबंधित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।
विज्ञापन


शनिवार शाम यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सी रविशंकर ने दी। उन्होंने बताया कि पांच और छह जून को नामांकन किए जा सकेंगे। सात जून को नामांकन की जांच होगी। आठ जून को नाम वापसी जबकि नौ जून को निर्वाचन प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 19 जून को मतदान होगा। 21 जून को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रशासन ने निर्वाचन अधिकारियों की भी नियुक्ति कर दी है।

धारचूला ब्लॉक जिपं चुनाव के लिए मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी विद्यासागर कापड़ी जबकि सहायक निदेशक डेरी डीपी सिंह को सहायक अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए बीडीओ मानस मित्तल को निर्वाचन अधिकारी जबकि एबीडीओ नंदन सिंह नगन्याल को सहायक अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह डीडीहाट में क्षेत्र पंचायत पद हेतु बीडीओ एसएस दरियाल को निर्वाचन अधिकारी जबकि एबीडीओ भुवन चंद्र पुनेठा को सहायक अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें