फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: विधायक चुफाल ने लिया नागीमल पहाड़ी पर सड़क का जायजा

Sun, 02 Mar 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल-सातशिलिंग राजमार्ग पर छह माह पहले नागीमल मंदिर की पहाड़ी दरकने से सड़क का डेढ़ सौ मीटर हिस्सा रामगंगा में समा गया था। यहां यातायात के लिए नई सड़क काटी गई लेकिन ऊपर पहाड़ी पर हवा में लटके बड़े-बड़े बोल्डर और कीचड़ युक्त सड़क पर आवागमन काफी जोखिम भरा हो गया है। हल्की बारिश में पहाड़ी से बड़े बड़े बोल्डर गिरने लगते हैं। कीचड़ में वाहन भी रपट रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को विधायक बिशन सिंह चुफाल ने लोनिवि अधिकारियों को मौके पर बुलाया। सहायक अभियंता गोपाल गोस्वामी ने बताया कि सड़क के नव निर्माण के लिए टीएचडीसी के भू वैज्ञानिकों ने सर्वे पूरी कर ली है। अब सड़क की डीपीआर बननी है।
विधायक ने विभागीय लेट लतीफी पर नाराजगी जताते हुए लोनिवि और टीएचडीसी के अधिकारियों को दो सप्ताह के भीतर सड़क की डीपीआर बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए। कहा कि मानसून काल से पहले सड़क का नवनिर्माण और ऊपर दरकी पहाड़ी का ट्रीटमेंट कार्य पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

विधायक ने मौके से ही सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को भी रामगंगा से हो रहे कटाव को रोकने के लिए सुरक्षा दीवार निर्माण की डीपीआर बनाकर शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिए। इस मौके पर कुंदन बोरा, दीपक कार्की, नीरज भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें