नैनीपातल कार दुर्घटना के बाद लापता हुए चालक मूल रूप से रौसाल एवं हाल निवासी खटीमा रमेश चंद्र भट्ट का शव पुलिस की रेस्क्यू टीम ने 300 मीटर गहरी खाई से निकाल लिया है।
इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चालक लापता था। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह से फिर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उसका शव बरामद कर लिया गया है।
खटीमा से यह कार लेकर बलुवाकोट के पास रौसाल गांव जा रहा था। कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।