बेड़ीनाग में प्रदर्शन करते लोनिवि के मिनिस्ट्रियल कर्मी।
- फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। लोक निर्माण विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मियों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
बुधवार को लोनिवि के मिनिस्टीरियल कर्मी आधे दिन तक कार्य बहिष्कार पर रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वह लंबे समय से 11 सूत्री मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर तेज सिंह मेहरा, महेंद्र सिंह महरा, मोहन सिंह, जगदीश मेहता, सुंदर रावल, मीना टम्टा, भगवती महरा, चामू सिंह भंडारी, चंद्र सिंह, श्रवण कुमार मौजूद रहे।