फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में एजुकेशनल मिनिट्रियल कर्मियों ने रखा उपवास

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में उपवास पर बैठे एजुकेशनल कर्मी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर स्थानांतरण एक्ट का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। नाराज कर्मचारियों ने एक दिन का उपवास रखा। कर्मचारियों ने शीघ्र वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों की सूची में छूटे 100 लोगों की पदोन्नति सूची जारी करने की मांग की है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को एजुकेशनल कर्मचारियों ने एक दिवसीय उपवास रखा। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि अधिकारियों ने पदस्थापना में स्थानांतरण एक्ट का उल्लंघन करते हुए सीनियर कर्मचारियों को जिले से बाहर पदस्थापित कर दिया है। उन्होंने विभाग ने प्रशासनिक की पदोन्नति से छूटे 100 कर्मचारियों की सूची शीघ्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दुर्गम में कार्यरत में तैनात कर्मचारियों को चंपावत भेज दिया है। उन्होंने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर मंडलीय महामंत्री सौरभ चंद, प्रांतीय उपाध्यक्ष ज्योति कुमार पांडे, संजय पंत, अर्जुन सिंह, बलवंत सिंह, प्रयाग सिंह, वीरेंद्र परिहार, राजेंद्र राणा, पंकज खोलिया, त्रिभुवन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें