जौलजीबी में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा
- फोटो : अमर उजाला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिलेभर में स्वच्छता अभियान शुरू हो गया है। शनिवार को केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने धारचूला विकासखंड के जौलजीबी में चलाए गए स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।
डीएम कार्यालय से बताया गया कि 16 सितंबर को सभी ग्राम सभाओं में स्वच्छता सभाओं का आयोजन किया जाएगा। 17 सितंबर को जिला स्तर पर सेवा दिवस मनाया जाएगा। सुबह 10 से 12 बजे तक नगर में स्वच्छता श्रमदान किया जाएगा। 18 से 24 सितंबर तक स्कूलों में बच्चों में स्वच्छता के प्रति प्रतिस्पर्धा/जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से वाद-विवाद प्रतियोगिताएं एवं प्रार्थना सभा में स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी।
ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता रैलियां, सभी कन्या विद्यालयों में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन कार्यशालाएं, ग्राम पंचायत स्तर पर त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों, महिला समूहों, महिला मंगल दल, युवक मंगल दल के सदस्यों आदि के माध्यम से ग्रामीण समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता सृजन कार्यक्रम किए जाएंगे। 25 सितंबर को स्वच्छाग्राहियों के स्वच्छाग्राही एक से अनेक दिवस, 26 से 28 सितंबर तक ग्राम पंचायत स्तर पर सार्वजनिक स्थानों/बस स्टेशनों की सफाई की जाएगी। जिला और विकासखंड स्तर पर स्वच्छता टास्कफोर्स का गठन किया जाएगा। 28 सितंबर को जिला स्तर पर स्वच्छता अभियान, 29 को अंतरराष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मेलन और 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन किया जाएगा।