फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेसन वाले कोरोना संक्रमित बाजार घुमते मिले तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। होम आइसोलेट कोरोना संक्रमित मरीजों के बाजार में घूमने की सूचना के बाद डीडीहाट पहुंचे कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीडीहाट अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री चुफाल ने टीकाकरण केंद्र में जाकर लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने गांवों में बीमार लोगों की कोविड जांच करने के निर्देश अस्पताल प्रशासन को दिए।
इस दौरान उन्हें बताया गया कि होम आइसोलेट कुछ कोरोना संक्रमित बाजार में घूम रहे हैं। मंत्री चुफाल ने पुलिस से नियमों की अनदेखी करने वालों पर आपदा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंत्री चुफाल ने कोविड सेंटर टीआरसी का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल, हरेंद्र चुफाल, लोकेश भड़, मनोहर चुफाल, डॉ. बीएस मेहरा, डॉ. कविंद्र पांगती, तहसीलदार शुभांगिनी, थानाध्यक्ष योगेश पंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें