फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ की सड़कों पर हर लीक हो रही है लाखों लीटर पानी

विज्ञापन
पिथौरागढ़ पुलिस कोतवाली के पास सड़क में इस तरह से हो रही पानी की बर्बादी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जहां नगर के कई क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद भी पेयजल संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं दूसरी ओर जल संस्थान की पेयजल लाइनों से नगर के दो दर्जन से अधिक स्थानों पर पानी लीकेज हो रहा है। इसके बाद भी जल संस्थान पेयजल लीकेज को रोकने को लेकर कोई प्रयास नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

पेयजल लाइनों में लीकेज होने के कारण के जीआईसी, बजेटी सहित कई हिस्सों में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। जल संस्थान इन क्षेत्रों में एक दिन छोड़कर पेयजल की आपूर्ति कर रहा है। नगर को पानी की सप्लाई करने वाली घाट पंपिंग योजना बारामासी सड़क निर्माण के दौरान ध्वस्त हो गई है। इस कारण इस योजना से एक बूंद भी पानी नहीं आ रहा है। आंवलाघाट योजना से भी जरूरत के हिसाब से पानी न मिलने से लोगों को दिक्कत हो रही है। नगर के महात्मा गांधी मार्ग से सिमलगैर को जोड़ने वाले रास्ते पर मुख्य लाइन व लक्ष्मीनारायण मंदिर और जीजीआईसी के पास भी पब्लिक नलों के पास से लीकेज हो रहा है। इधर खड़कोट-सेरा रास्ते पर तीन महीने से हो रही लीकेज से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर कोतवाली गेट के पास पेयजल लाइन टूटने से पानी सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें