फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी के अंतिम दर्शन के नातनी के लिए प्रशासन ने खोला झूलापुल

विज्ञापन
झूलापुल पर नेपाल में वृद्घ महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस आते धारचूला के स्थानीय लोग? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला। दोनों प्रशासन के सहयोग के बाद दादी के अंतिम दर्शन के लिए झूलापुल खोला गया। करीब दो घंटे बाद क्रिया में गए लोगों के वापस लौटने के बाद झूलापुल बंद कर दिया गया। एसएसबी निरीक्षक दीपक चंद ने बताया कि पुल से 109 लोगों ने आवाजाही की।
विज्ञापन

पांगू निवासी प्रेमा देवी की दादी दार्चुला गंगाबगड़ की पंखिया देवी (100) की बुधवार सुबह आकस्मिक मृत्यु हो गई। अंतिम क्रिया के लिए प्रेमा ने स्थानीय प्रशासन से झूलापुल खोलने की मांग की। भारत और नेपाल प्रशासन की सहमति के बाद झूलापुल खोला गया। नातनी प्रेमा के साथ ही 52 लोग अंतिम क्रिया के लिए गए। झूलापुल खुलने पर भारत से 27 लोग नेपाल और नेपाल से 30 लोग भारत आए। झूलापुल पर डॉ. पूरन थलाल, डॉ. गोतेंदर सिंह, फार्मास्टि देवेंद्र ने सभी की जांच की। इस दौरान नायब तहसीलदार मनीषा बिष्ट, पेशकार खीमानंद भट्ट, राजस्व उपनिरीक्षक उदय भंडारी, कांस्टेबल प्रतापी तामी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें