फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दुग्ध उत्पादक 15 अक्तूबर से नहीं करेंगे आंदोलन, बैठक में बनी सहमति

Mon, 12 Oct 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिलेभर के दुग्ध उत्पादकों ने 15 अक्तूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी है। यह निर्णय सोमवार को दुग्ध संघ परिसर में सचिवों और पशुपालकों के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया हालांकि उन्होंने जल्द मांगें पूरी न होने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

पशुपालक लंबे समय से दूध के दाम बढ़ाने की मांग कर रहे थे। मांगों पर कार्रवाई न होने के कारण उन्होंने 15 अक्तूबर से धरना प्रदर्शन का एलान किया था। यह प्रदर्शन दुग्ध संघ परिसर में होना था। इस आंदोलन को देखते हुए विभाग ने सभी सचिवों के साथ बैठक कर वार्ता की। सोमवार को दुग्ध संघ सभागार में दुग्ध संघ के पदाधिकारियों और सचिवों के बीच यह महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें जिलेभर के पशुपालकों ने दूध के दाम बढ़ाने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दूध के दाम बढ़ाने का मामला शासन स्तर का है। इसके लिए 16 अक्तूबर को बोर्ड बैठक का आयोजन किया जाएगा। प्रस्ताव पारित कर शासन स्तर पर भेजा जाएगा। यहां अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्णा जोशी, राजेश बिष्ट, गंगाशरण राणा, मदन उपाध्याय, मदन चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


संघ स्तर की मांगों का समाधान
दुग्ध संघ प्रबंधक सुनील अधिकारी ने बताया कि सभी दुग्धपालकों और सचिवों के साथ वार्ता सफल रही। उन्होंने कहा कि संघ स्तर की मांगों का समाधान किया गया है। यदि शासन स्तर से कोई कार्रवाई नहीं होती है तो फिर आगे की रणनीति तय की जाएगी। पशुपालकों ने अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाए रखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें