न्यू बियरशीबा सीनियर सेकेंड्री स्कूल पुलिस लाइन और न्यू बियरशीबा स्कूल जीआईसी लाइन शाखा का परीक्षाफल समारोह पूर्वक बांटा गया।
स्कूल के पुलिस लाइन शाखा में हुए परीक्षाफल वितरण समारोह में ए वन ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के निदेशक एडवोकेट भुवन भाकुनी, प्रधानाचार्या मीनू भट्ट ने विचार रखे। संचालन उप प्रधानाचार्या ममता मेहता ने किया। उधर, जीआईसी लाइन शाखा में निदेशक भुवन भाकुनी और प्रधानाचार्या मीनाक्षी बिष्ट ने परीक्षाफल बांटा। इस दौरान नेशनल फुटबालर जयन वर्मा और राज्य में स्वर्ण, नेशनल में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर हर्षवर्धन को 5100-5100 रुपये का चेक दिया गया।
विवेकानंद का परीक्षाफल वितरित
पिथौरागढ़। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर बीएस गोबाड़ी, अभिभावक संघ के संरक्षक एडवोकेट अजय बोहरा ने विद्यार्थियों को परीक्षाफल बांटा। प्रधानाचार्य डा. चंदन सिंह तड़ागी, खुशाल सिंह नेगी, उमाकांत पंत, पान सिंह खोलिया, मनोज पंत, भूपेंद्र जेठी आदि ने विचार रखे। उधर, सरस्वती शिशु मंदिर विवेकानंद विद्या मंदिर केशवपुरम का भी परीक्षाफल बांटा गया और मेधावी विद्यार्थी सम्मानित किए गए।
नारायण स्वामी विद्या मंदिर का परीक्षाफल शत-प्रतिशत
पिथौरागढ़। नारायण स्वामी विद्या मंदिर का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्या रेखा पांडेय ने विद्यार्थियों को परीक्षाफल बांटा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों, शिक्षण स्टाफ की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग से स्कूल बेहतर शिक्षण सुविधा दे रहा है।
विजया रही पहले स्थान पर
गंगोलीहाट। विवेकानंद इंटर कॉलेज की वार्षिक परीक्षा में विजया मेहरा ने स्कूल में प्रथम, श्वेता पंत ने द्वितीय और अभिषेक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कक्षा 6 में हिमानी पंडा, कक्षा 7 में श्वेता पंत, कक्षा 8 में अभिषेक बिष्ट और भारती धानिक, कक्षा 9 में विजया मेहरा, मोहित पाठक, कक्षा 11 में योगिता भट्ट और कविता मेहरा प्रथम रही। सभी विद्यालयी गतिविधियों में गोकुल मौरा और दीया खाती प्रथम रहीं। प्रधानाचार्या विष्णु शरण शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।