फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में पारा माइनस 2, पिथौरागढ़ में 1.7

Sat, 09 Jan 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले के निचले हिस्से में बारिश तो नहीं हुई लेकिन शुक्रवार की देर रात तक मुनस्यारी नगर और आसपास की पहाड़ियों पर हुए हिमपात के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई है। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान शनिवार को माइनस 2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि पिथौरागढ़ नगर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो यह शुक्रवार के तापमान की तुलना में 3.2 डिग्री कम है।
विज्ञापन

मुनस्यारी नगर में शुक्रवार शाम गिरी बर्फ कुछ घंटे में पिघल गई। खलियाटॉप, बेटुलीधार, छिपलाकेदार में बर्फ गिरी है। मिलम में भी भारी हिमपात की सूचना है। पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा की चोटियां बर्फ से लकदक हैं। कालामुनि के पास हुए हिमपात के कारण थल-मुनस्यारी मोटरमार्ग 16 घंटे बंद रहा। इस मार्ग पर शनिवार दोपहर 12 बजे सड़क पर यातायात सुचारु हो पाया। ट्रांशिपमेंट के जरिए यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचे।
उधर, बनबसा से मिली जानकारी के मुताबिक वहां सुबह से ही धुंध और शीतलहर से क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया। शारदा नहर, एनएचपीसी पावर चैनल और शारदा नदी किनारे कोहरे की चादर जैसी धुंध छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें