फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका की बैठक का सदस्यों ने बहिष्कार किया

Thu, 20 Jul 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
धारचूला में पालिकाध्यक्ष को बैठक बहिष्कार का पत्र देते सभासद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगरपालिका परिषद की बैठक का बृहस्पतिवार को सदस्यों ने बहिष्कार कर दिया। सदस्यों ने अध्यक्ष को बहिष्कार की सूचना दी और बैठक से बाहर निकल आए। नगरपालिका में लंबे समय से जारी अव्यवस्थाओं से नाराज सदस्यों ने कहा है कि जब तक नगरपालिका में अवर अभियंता की नियुक्ति नहीं हो जाती, वह बैठक में शामिल नहीं होंगे और जरूरत पड़ी तो सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन


सभासद नृप सिंह गर्ब्याल ने पालिकाध्यक्ष दशरथी खैर को बैठक शुरू होने से पहले इस आशय का पत्र सौंपा कि जब पालिका में अवर अभियंता ही नहीं है तो नए प्रस्तावों पर चर्चा कराने या मंजूरी दिलाने की जरूरत क्यों है। उन्होंने कहा कि जेई न होने के कारण नगरपालिका में लाखों के काम लंबित पड़े हैं। कई बार बजट को बिना खर्च किए लौटाना पड़ता है। पालिका कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक का स्थानांतरण कर दिया गया है। इससे पालिका का लेखाजोखा तैयार करने में दिक्कत आएगी। कहा कि नगरपालिका की व्यवस्थाओं का संचालन कैसे होगा, इसकी चिंता अधिकारियों को नहीं है।

सीमांत की इस महत्वपूर्ण पालिका की लगातार उपेक्षा की जा रही है। सदस्यों ने मांग की कि जेई की नियुक्ति की जाए, वरिष्ठ लिपिक को तब तक रिलीव न किया जाए जब तक प्रतिस्थानी न आ जाए। सदस्यों ने कहा कि यदि पालिका का ढर्रा ठीक नहीं किया गया तो सभी सदस्य सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। पालिकाध्यक्ष दशरथी खैर ने कहा कि व्यवस्था में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिशासी अधिकारी श्रीकांत ने कहा कि जेई की नियुक्ति के प्रयास किए जा रहे हैं। पालिका के सभी सदस्य राधा मर्तोलिया, राजेंद्र गर्ब्याल, अर्जुन वाल्मीकि, मालती देवी, डा. इरशाद, रजनी ग्वाल बैठक कक्ष से बाहर निकल आए। सदस्यों के बहिष्कार के कारण किसी भी प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें