फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यों ने बीडीसी बैठक का बहिष्कार किया

Sat, 22 Sep 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
मुनस्यारी में बीडीसी बैठक से वॉक आउट करते सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पहले की बैठकों में उठी समस्याओं का निराकरण न होने से क्षेत्र पंचायत सदस्य भड़क गए। उन्होंने शनिवार को बीडीसी बैठक का बहिष्कार कर दिया।

विज्ञापन


शनिवार को ब्लॉक सभागार में पूर्व निर्धारित तिथि के मुताबिक क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक शुरू होते ही तल्ला जोहार के क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक चुफाल, जगत बृथवाल, लक्ष्मण सिंह, प्रधान संगठन के अध्यक्ष हरीश उप्रेती ने अपने स्थान पर खड़े होकर कहा कि जब क्षेत्र पंचायत की बैठकों में उठ रहे मामलों का निस्तारण ही नहीं हो रहा है तो बैठक करने का कोई औचित्य नहीं है। इस पर सभी सदस्य एकमत हो गए। कहने लगे कि अधिकारी बैठक में समस्याओं के निराकरण के आश्वासन दे देते हैं, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं होता।
विज्ञापन


अगली बैठक में अधिकारी फिर वही राग अलापते हैं। सदस्यों को मनाने की कोशिशें बेकार साबित हुई। जिला स्तर के अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए सदस्य सदन से बाहर चल दिए। ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत ने अधिकारियों को अगली बैठक में पूरी तैयारी के साथ बैठक में आने और समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, एसडीएम केएन गोस्वामी, तहसीलदार ललित मोहन तिवारी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें