बेड़ीनाग में एसडीएम को ज्ञापन देते विभिन्न संगठन के लोग।
- फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। विभिन्न संगठनों के विरोध के बाद जीआईसी मैदान में प्रस्तावित मेले पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। प्रशासन ने आगामी शिक्षा सत्र तक मेले के आयोजन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
छात्रसंघ अध्यक्ष कमलेश राठौर के नेतृत्व में छात्रनेताओं और व्यापारियों ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन देकर जीआईसी मैदान में होने वाले मेले पर रोक लगाने की मांग थी।
उन्होंने बताया था कि जीआईसी मैदान के पास तीन स्कूल और अभिनव विद्यालय का हॉस्टल है। अगले माह से बच्चों की परीक्षा भी होनी है। ऐसे में मैदान में मेला लगने से कोविड-19 के निर्देशों का पालन भी नहीं हो पाएगा।
मेले में बच्चों और बुजुर्गों को कोरोना संक्रमण का खतरा हो सकता है। लोगों के भारी विरोध के बाद एसडीएम अभय ने शिक्षा सत्र खत्म होने तक मेले पर रोक लगा दी है। इस दौरान राजेंद्र सिंह कठायत, इंद्र सिंह धानिक, सचिन बिष्ट, अभय जोशी, आनंद पंत आदि रहे।