फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक पदाधिकारियों की हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों ने बैठक की। शिक्षकों ने लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। राजकीय हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष ठाकुर सिंह डसीला की अध्यक्षता में ब्लॉक पदाधिकारियों ने लंबित प्रकरण, एरियर भुगतान, 2016 के बाद पदोन्नत शिक्षकों के इंक्रीमेंट देय, पदोन्नति, खाली पदों पर तैनाती को लेकर चर्चा की। शिक्षकों ने कहा जल्द मांगों का निराकरण न होने पर डीईओ प्रारंभिक से मिलेंगे। बैठक में मुनस्यारी से ललित मोहन, धारचूला से सुमन रौतेला, गंगोलीहाट से प्रकाश बोरा, अनूप, बेड़ीनाग से कैलाश पाठक, सुरेंद्र ग्वासीकोटी, डीडीहाट से भूपेंद्र खोलिया, प्रह्लाद कन्याल, मूनाकोट से रश्मि गहतोड़ी और विण से कृष्ण कुमार ने अपनी समस्याएं रखीं। महिपाल खड़ायत और हरीश चंद्र कोठारी ने अपने सुझाव रखे। जिला महामंत्री मोहन चंद्र द्विवेदी ने संचालन किया। ऑनलाइन व्यवस्था प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेश सिंह डसीला ने की।
विज्ञापन

अतिथि शिक्षकों ने की नियुक्ति देने की मांग
पिथौरागढ़। अतिथि शिक्षकों ने विद्यालयी शिक्षा के नए सत्र में नियुक्ति देने की मांग की है। उन्होंने स्कूलों में नियुक्ति न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। रामलीला मैदान में अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश धामी के नेतृत्व में अतिथि शिक्षकों की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि 2015 में छूटे हुए अतिथि शिक्षकों को चार साल बीतने के बाद भी नियुक्ति नहीं मिली है। उत्तराखंड सरकार ने एक माह पहले माध्यमिक शिक्षा निदेशक को नियुक्ति के आदेश दिए थे। इसके बाद भी अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति नहीं मिली है। प्रदेश अध्यक्ष धामी ने कहा कि शिक्षकों से सामने आर्थिक संकट गहराने लगा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और सीईओ से छूटे अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में ललित मोहन जोशी, एनसी द्विवेदी, ललित भट्ट, अरविंद चंद, वीरेंद्र कुमार, जगत सिंह खोलिया, कमलेश जोशी, जगत मेहता, सुभाष आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें