फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर चिंतन गोष्ठी कर स्व.त्रिपाठी को किया याद

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में स्व.त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर चिंतन गोष्ठी करते उक्रांद कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उक्रांद के थिंक टैंक कहे जाने वाले स्व. विपिन चंद्र त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर चिंतन गोष्ठी का आयोजन किया गया। तिलढुकरी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी ने स्व. त्रिपाठी की मजबूत निर्णय क्षमता, समर्पण और रणनीतिक कुशलता के संस्मरण सुनाते हुए उनके कार्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा स्व.त्रिपाठी का जल्दी चले जाना उक्रांद के लिए बहुत बड़ी क्षति थी। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में दल के जिला संयोजक चंद्रशेखर पुनेड़ा, पूर्व महामंत्री जगत मेहता, मदन पोखरिया, सुशील पांडेय, प्रेम सिंह बोरा, राज्य आंदोलनकारी वंशीधर जोशी, अनुसूचित जाति के केंद्रीय प्रवक्ता चंद्र प्रकाश कोहली, वरिष्ठ नेता राम सिंह ऐरी, मनोज भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें