फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की रचनात्मक ताकत से होगा राज्य का नवनिर्माण

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में आप के युवा संवाद कार्यक्रम में बोलते कर्नल कोटियाल। (संवाद न्यूज एजेंसी) - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी (आप) नेता कर्नल अजय कोठियाल ने युवाओं की ताकत का रचनात्मक उपयोग कर राज्य का नवनिर्माण करने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों ने युवाओं को अपने निजी हितों की पूर्ति का साधन बनाकर राज्य की जवानी का दुरुपयोग किया है। 21 साल का नौजवान उत्तराखंड आज कराह रहा है। आम आदमी बुरी तरह से त्रस्त है।
मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे आप नेता कर्नल कोठियाल ने स्थानीय बरात घर में युवा संवाद कार्यक्रम किया। उन्होंने कहा युवाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी करनी होगी। तभी राज्य के जल, जंगल, जमीन सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन

युवाओं की ताकत को सृजनशीलता से जोड़ना होगा, तभी रोजगार बढ़ेगा और पलायन भी रुकेगा। उन्होंने कहा कि पलायन रोकने के लिए राजनीतिक दलों ने कभी भी प्रयास नहीं किए। सड़कों का हाल बेहाल है।
अगर विकास साफ नीयत से किया जाता तो सड़कें जरूर चमकदार होतीं। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली, अजय जायसवाल, शमशेर महर, गिरीश जोशी, जगदीश कलौनी, चंद्रप्रकाश पुनेड़ा समेत धारचूला, डीडीहाट, गंगोलीहाट और पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व कर्नल कोठियाल ने मां उल्का देवी मंदिर में दर्शन कर केएमवीएन के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की पहल पर पौधरोपण भी किया। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वीरों की भूमि पिथौरागढ़ आकर उन्हें नई ऊर्जा मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें