फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को दी प्रतिकूल प्रतिविष्टी

विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते डीएम। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों का पालन न करने पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों से पिछले साल की वाहन दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच कर हर सप्ताह 100 चालान करने के लिए कहा।
विज्ञापन

जिला सभागार में हुई बैठक में डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वह वाहन दुर्घटनाएं रोकने के लिए टैक्सी संचालकों की बैठक करें। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूचना पट्ट, दूरी और स्थान के नाम वाले बोर्ड लगाएं। उन्होंने सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों से जिले में किए जा रहे कार्यों की लिखित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने मनरेगा के तहत प्रस्तावित सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों के प्रस्ताव सीडीओ को उपलब्ध कराने के लिए कहा। बैठक में एसडीएम सदर सुंदर सिंह, एसडीएम डीडीहाट अनुराग आर्या, सीईओ अशोक जुकरिया, ईई लोनिवि पीसी पंत, सहायक अभियंता एनएच टीएन चौधरी, टीएसआई दरबान सिंह मेहता आदि रहे।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई
पिथौरागढ़। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि समारोहों आदि कार्यक्रमों में कई लोग शराब पीते हैं और गाड़ी लेकर निकल जाते हैं, ऐसे में वाहन दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इसके लिए ग्राम प्रहरी इसकी सूचना संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक को दें, ताकी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो सके। संवाद
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए एसओपी जारी
चंपावत। जिले में बढ़ रहीं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। इसमें पुलिस, राजस्व, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, परिवहन, सड़क निर्माण विभाग, आपदा प्रबंधन विभागों के मध्य उच्च स्तरीय तालमेल बनाने के साथ ही घायलों को तत्काल चिकित्सकीय सुविधा लेने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को एसओपी का सख्ती से अनुपालन करने के लिए कहा गया है। एसओपी के अनुसार सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी की ओर से डीएम, एडीएम, संबंधित एसडीएम, सीएमओ के साथ ही मोटर मार्ग से संबंधित अधिशासी अभियंता और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया जाएगा। दुर्घटना स्थल के नजदीकी ग्राम प्रधान से संपर्क करने के लिए डीपीआरओ को भी सूचित किया जाएगा। उस क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को भी सूचना दी जाएगी।
दुर्घटना के दौरान प्रभावितों के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्राप्त तैयार कर राज्य आपातकालीन केंद्र देहरादून को भेजी जाएगी। हायर सेंटर रेफर किए जा रहे घायलों का संपूर्ण विवरण तैयार कर जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को उपलब्ध कराया जाएगा। यदि घायलों को हायर सेंटर एसटीएच हल्द्वानी रेफर करने पर सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी या एसडीएम हल्द्वानी को भी सूचित किया जाए, जिससे कि घायलों का एसटीएच हल्द्वानी में उचित इलाज हो सके। बड़ी मोटर दुर्घटना की स्थिति में मृतकों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए डॉक्टरों की टीम का गठन कर पोस्टमार्टम स्थल की ओर रवाना किया जाएगा। गंभीर घायलों को यदि हेलिकॉप्टर की जरूरत हो तो उसकी सूचना तत्काल आपातकालीन परिचालन केंद्र को उपलब्ध कराई जाए। परिवहन विभाग सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर प्रथम दृष्ट्या दुर्घटना के कारणों का पता लगाएगा। वाहन की फिटनेस आदि की सूचना जुटाकर जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें