फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली दिसंबर से कार्य बहिष्कार कर क्रमिक अनशन शुरू करेंगे पीआरडी जवान

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में आयोजित बैठक में उपस्थित पीआरडी जवान। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मांगों की अनदेखी से नाराज पीआरडी संगठन ने पहली दिसंबर से कार्य बहिष्कार कर क्रमिक अनशन करने की चेतावनी दी है। पीआरडी जवानों का कहना है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो चुनाव बहिष्कार भी किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को विकास भवन सभागार में आयोजित पीआरडी संगठन की बैठक में जिले भर से पीआरडी कर्मी पहुंचे। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की जिलाध्यक्ष दीपा सामंत ने कहा कि 24 घंटे कार्य करने के बावजूद पीआरडी जवानों को न्यूनतम मानदेय दिया जा रहा है। बीमा की कोई व्यवस्था नहीं है।
अधिकतर विभागों में पीआरडी कर्मियों के भरोसे ही कामकाज संचालित हो रहे हैं। इसके बावजूद उनकी उपेक्षा की जा रही है। सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए अब आंदोलन ही एकमात्र रास्ता बचा है।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि पहली दिसंबर को जिले के सभी ब्लॉकों के पीआरडी जवान जिला मुख्यालय में विशाल रैली निकालेंगे। इसके बाद क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। साथ ही हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के लिए बाध्य होंगे।
बैठक में जिन विकासखंडों में ब्लॉक कमांडर निष्क्रिय पड़े हैं, वहां शासनादेश के आधार पर नए हल्का सरदारों-ब्लॉक कमांडरों की नियुक्ति करने की मांग भी उठाई।
संगठन के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र दिगारी ने कहा कि शिक्षा विभाग में तैनात पीआरडी कर्मियों को तीन माह से मानदेय नहीं दिया गया है। इससे उनके सामने घोर आर्थिक संकट गहराया है। बैठक में विपिन पांडेय, अशोक चन्याल, प्रकाश चंद्र, नंदन राम, गिरीश कापड़ी, प्रमोद सिंह, दीपक चंद्र, ममता, चंद्रकला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें