फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन सर्वेक्षण पूरा

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में डीएम विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को सीमांत क्षेत्र विकास योजना (बीएडीपी) के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बीएडीपी योजना में काफी कम प्रगति होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीडीओ को नियमित अंतराल पर विकासखंड स्तर पर किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बीएडीपी के कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि जीआईसी मुनस्यारी का जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर है। डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अगले माह तक पूरा करने के निर्देश दिए। बीएडीपी 2021 में कुल 127 कार्य को स्वीकृति मिली है। डीएम ने ग्रामीण निर्माण विभाग डीडीहाट के कार्यों पर अंसतोष जताया। उन्होंने शीघ्र लंबित कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में पीडी डीआरडीए, ईई आरएस धर्मशक्तू, डीएचओ गजेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ धारचूला रमेश सिंह बिष्ट, कनालीछीना अतुल नैथानी, बीडीओ मुनस्यारी भूपेंद्र सिंह, बीडीओ मूनाकोट गणेश चंद्र, एई ग्रामीण निर्माण विभाग आरए अंसारी मौजूद रहे।
स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन सर्वेक्षण पूरा
पिथौरागढ़। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के जरिये स्वामित्व योजना की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों ने डीएम को बताया कि स्वामित्व योजना के तहत ड्रेेन सर्वेक्षण और चूना मार्किंग का कार्य लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन

स्वामित्व योजना की समीक्षा के दौरान डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सभी एसडीएम, सहायक भूलेख अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह राजस्व उपनिरीक्षक और कानूनगो के साथ मिलकर लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करें। जो गांव ड्रोन सर्वेक्षण और चुना मार्किंग से छूट गए हैं, उन गांवों का सर्वेक्षण कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाए। स्नोबॉल एरिया के लिए डीएफ की जरूरत जता फीडबैक के लिए संबंधित भूस्वामी का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वीसी में एडीएम फिंचा राम चौहान, सहायक भूलेख अधिकारी जगदीश सिंह नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें