धारचूला(पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारचूला के चिकित्साधिकारी डॉ. एमके जायसवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने आपदा ग्रस्त मोरी में मेडिकल कैंप लगाया। जिसमें 60 लोगों की जांच कर दवा वितरित की गई।
चिकित्साधिकारी डॉ. जायसवाल ने बताया कि ग्रामीणों को साधारण सर्दी जुकाम, बदन दर्द, एलर्जी जैसी तकलीफें थीं, जिनको जांच के बाद निशुल्क दवा वितरित की गई है।
उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि ग्रामीणों ने मेडिकल कैंप लगाने की मांग की थी। कैंप में ग्रामीणों के स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का समाधान हुआ है। मेडिकल कैंप में ग्राम प्रधान नारायण सिंह टोलिया, किशन सिंह, मनोज सिंह, डॉ गोतेंद्र सिंह, फार्मेसिस्ट राकेश चंद्र जोशी, गजेंद्र चंद्र, निशा आदि लोग मौजूद थे।