फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के सकारात्मक पक्ष का उपयोग करें मीडियाकर्मी

Thu, 16 Nov 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना और लोकसंपर्क विभाग सभागार में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) विषय को लेकर विचार गोष्ठी हुई। वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय की अध्यक्षता और सतीश जोशी के संचालन में हुई गोष्ठी में जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी ने कहा कि इस युग में मशीनों की ओर से ही कार्य हो रहा हैं। एक ओर जहां यह लाभदायक है तो एक ओर यह नुकसानदायक भी हैं।
विज्ञापन

आज के दौर में हम इस पर निर्भर होते जा रहे हैं। दुनिया भर के विभिन्न मीडिया संस्थानों और समाचार एजेंसियों में अब कंप्यूटर का एक खास उपयोग हो रहा है। खेल, मौसम, कॉरपोरेट कंपनियों के प्रदर्शन जैसे विषयों को कंप्यूटर के भरोसे छोड़ दिया गया है। युवा पत्रकार रितिक भंडारी ने कहा कि इस दौर में पत्रकारों की जिम्मेदारी बढ़ गई हैं। चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि मीडिया उद्योग एआई से बहुत प्रभावित हुआ है।
हरीश पांडेय ने कहा कि कृत्रिम मेधा से जो लेख प्रकाशित हो रहे हैं उनमें सच्चाई से अधिक फर्जी खबरें भी हैं। गिरीश बिष्ट ने कहा कि आज के दौर में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस रिपोर्टर रखा गया है जो राष्ट्रीय चैनल में खबरें बताता हैं। इसके अतिरिक्त संतोष जोशी, सूरी पंत, बीसी जोशी, दिनेश चंद्र पांडेय ने विचार रखे। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह बिष्ट, विपिन चंद्र जोशी, नवीन भट्ट, आशा गोस्वामी, सुरेश पांडेय, गणेश पांडे, हरीश पांडेय, विनोद चतुर्वेदी, दिनेश भट्ट, संजय भट्ट, प्रकाश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें