फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सरकार ने नहीं ली सुध ग्रामीणों ने किया स्वयं सड़क बनाने का एलान

Thu, 16 Nov 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गणाई गंगोली गोलू देवता मंदिर परिसर में बैठक करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। बनकोट-धनौलासेरा-फतेहपुर सड़क का कार्य पूरा नहीं हाेने पर ग्रामीणों में नाराजगी है। बार-बार मांग करने के बावजूद सरकार की ओर से कोई सुध नहीं लेने से नाराज ग्रामीणों ने शेष सड़क का काम स्वयं करने का एलान किया है। 25 नवंबर को भूमि पूजन के साथ सड़क का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

ढनोलासेरा गोलू मंदिर देवता परिसर में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि बनकोट से बन रही सड़क का काम फतेहपुर में रुका हुआ है। तीन किमी लंबी यह सड़क ढनौलासेरा गोलू मंदिर से फतेहपुर तक लिंक की जानी है। कई बार मांग करने के बाद भी सरकार की ओर से सड़क निर्माण को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है।
कहा कि अब 25 नवंबर को भूमि पूजन करने के साथ ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीणों ने धनराशि के साथ ही अपनी भूमि के लिए एनओसी प्रदान की। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम टम्टा और कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या को भी भूमि पूजन के लिए आमंत्रण पत्र दिया जाएगा। बैठक में ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि सरकार ने उनकी सड़क निर्माण में कोई मदद नहीं की तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन



सड़क पर डामरीकरण न हुआ तो होगा चुनाव बहिष्कार

बरदाखान-बिसराड़ी-रामेश्वर मार्ग की बदहाली पर भड़के ज्येष्ठ प्रमुख

संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक के बरदाखान-बिसराड़ी-रामेश्वर मार्ग की बदहाली को लेकर ज्येष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने जल्द सड़क पर डामरीकरण न होने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।

बृहस्पतिवार को बाराकोट के ज्येष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने कहा कि लोनिवि ने वर्ष 2005 में बरदाखान-बिसराड़ी-रामेश्वर मोटर मार्ग का निर्माण किया गया था। उसके बाद कई बार सड़क आपदा की चपेट में आने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। लोनिवि ने करीब 10 साल पहले पांच किमी मार्ग के सापेक्ष तीन किमी में ही डामरीकरण किया।
उसके बाद कई बार बीडीसी बैठक, तहसील दिवस और देहरादून में सरकार से डामरीकरण की मांग की जा चुकी है लेकिन इस कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। मार्ग में हर मीटर में गड्ढे बने हुए हैं जिससे हर वक्त दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। सड़क यातायात के लायक नहीं है। अगर समय रहते हुए शासन-प्रशासन ने सड़क पर डामरीकरण नहीं किया तो क्षेत्र वासी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

फोटो 16 सीपीटी 12 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें