फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टाइल लगाते तीसरी मंजिल से गिरकर मिस्त्री की मौत

Fri, 28 Jun 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मृतक मिस्त्री रमेश प्रसाद, फाइल फोटो।
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मकान में टाइल लगाते समय तीसरी मंजिल से गिरकर बिहार निवासी राजमिस्त्री की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय मिस्त्री रमेश प्रसाद कुशवाहा पुत्र कृष्णा प्रसाद कुशवाहा ग्राम पोस्ट रामनगर, बनकट बेतिया बिहार एक मकान की तीसरी मंजिल पर टाइल लगा रहा था। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। लोगों ने उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। उपचार कर रहे डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि अधिक ऊंचाई से गिरने के कारण सिर पर चोट लगने और अधिक रक्त स्राव से उसकी मौत हुई है। सूचना पर पहुंची मुनस्यारी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन शव लेकर बिहार रवाना हो गए। संवाद
.............
बुजुर्ग की सीढ़ियों से गिरकर मौत
चंपावत। जिला मुख्यालय के खूना बलाई में एक बुजुर्ग व्यक्ति सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रह्लाद राम (80) पुत्र प्रेम राम निवासी खूना बलाई घर की सीढ़ियों से गिर गए। इससे उन्हें काफी चोटें आईं। परिजन उन्हें गंभीर स्थिति में चंपावत अस्पताल लाए। अस्पताल के डॉ. गौरांग जोशी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें