फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदकोट का निर्माणाधीन अस्पताल भवन खतरे में

Tue, 05 Jul 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मदकोट/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन
मदकोट/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मदकोट में निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन खतरे में आ गया है। भवन की एक दीवार बिना बारिश के ही टूट गई है। सरकार ने यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के लिए धन मंजूर कराया था। ग्राम्य विकास अभिकरण भवन का निर्माण करा रही है। आरईएस ने सड़क के निर्माण के समय शुरू से ही लापरवाही कर दी।
विज्ञापन


भवन के लिए जो बेसमेंट में दीवार बनाई वह इतनी घटिया है कि दीवार टूट गई है। इसी दीवार में मुख्य भवन टिका हुआ है। सबसे खास बात यह है कि रविवार की रात दीवार टूटने की घटना होने के बाद अब तक किसी अधिकारी ने मौका मुआयना नहीं किया।

भवन निर्माण का काम देख रहे जेई ने अपना फोन बंद रखा है। इस मामले की जानकारी क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और वन विकास निगम के अध्यक्ष को दे दी है। एसडीएम वैभव गुप्ता ने कहा है कि भवन की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। यदि कोई कमी पाई गई तो भुगतान रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें