फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहना जरूरी

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान सदर में आयोजित कार्यक्रम में जानकारीदेते रिटेनर लॉयर। संवाद न्यूज ए? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मजदूरों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

रामलीला मैदान सदर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर लॉयर मोहन सिंह नाथ ने मजदूरों के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी मजदूर को विधिक सहायता की जरूरत होती है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहने की जरूरत है। कार्यक्रम में मजदूर संगठन अध्यक्ष चंचल राम, विधिक कार्यकर्ता राजेंद्र बल्लभ भट्ट, निर्मला पांडे, हेमा कापड़ी, गीता बिष्ट, लक्ष्मी जोशी, पुष्कर सिंह चलाल आदि रहे।
दवा प्रतिनिधियों ने निकाली रैली
पिथौरागढ़। दवा प्रतिनिधियों ने गांधी चौक में रैली निकालकर सभा की। संगठन के अध्यक्ष भुवन पांडे ने कहा कि देश के निर्माण में श्रमिकों का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि सरकार को मजदूरों के हित में मजबूत कानून बनाने चाहिए। सचिव भगवान सिंह ने कहा कि मजदूर देश के निर्माता हैं। इसके बावजूद कमजोर होता निजी क्षेत्र चिंता का विषय है। उपाध्यक्ष जगदीश पांडे ने कहा कि मजदूर दिवस शिकागो के शहीदों को याद करने का मंच भी है। इस मौके पर मनोज भंडारी, गंभीर भंडारी, निर्मल भट्ट, निर्मल पांडे, आनंद जोशी, योगेश सिंह, जीवन पंत, भूरे लाल, पीके मिश्रा, सीएस अवस्थी, केके पाल आदि रहे।
विज्ञापन

बच्चों को बताया मजदूर दिवस का महत्व
पिथौरागढ़। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुमौड़ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को विश्व मजदूर दिवस का महत्व बताया गया। स्कूल के चारों सदनों के बच्चों ने मजदूरों की वेशभूषा पहनकर रैली निकाल जनता को मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों ने मजदूरों के क्रियाकलाप बताए। इस मौके पर प्रबंधक रमेश चंद्र जोशी, शिक्षिका पुष्पा मर्तोलिया, जानकी पुनेठा, बबीता बिष्ट, शिक्षक कमल वल्दिया आदि रहे।
मई दिवस पर श्रम कानूनों की जानकारी दी
लोहाघाट (चंपावत)। स्थानीय कर्मचारियों और मजदूरों ने मिठाई बांट कर मई दिवस मनाया गया। इस दौरान मजदूरों को श्रम कानूनों की जानकारी भी दी गई। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड के जिलाध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने बाराकोट में श्रम कानून बताए। इनका लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया। इस मौके पर उत्तम सिंह नेगी, नवल जोशी, दुर्गेश जोशी, हरिचरण वाल्मीकि, उमेश्वर सिंह अधिकारी, अखिलेश चौरसिया, राधे रावत, गिरीश तिवारी, किशोर चंद्र जोशी, गणेश चंद्र जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें