फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मैवरिक थंडर्स ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी

Wed, 10 Dec 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
 पिथौरागढ़ में विजेता टीम के कप्तान को ट्राॅफी भेंट करते अति​थि। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
पिथौरागढ़ । स्व. पुष्कर चंद रजवार मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मैवरिक थंडर्स ने बलिदान इलेवन को चार विकेट से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

एलएसएम परिसर के खेल मैदान में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने खिलाड़ियों से परिचय कर खेल का शुभारंभ कराया। टॉस जीतकर बलिदान इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे मैवरिक थंडर्स के खिलाड़ियों ने 15.4 ओवर में छह विकेट खोकर 92 रन बनाए। अंपायर पारस मुंडेला, प्रशांत भैंसोड़ा रहे। प्रतियोगिता में 16 टीम ने प्रतिभाग किया। विजेता टीम के कप्तान विवेक भट्ट को 21,000 रुपये और ट्रॉफी भेंट की गई। उप विजेता टीम को 11,000 रुपये और ट्रॉफी दी गई। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी, बंधन बैंक के कलस्टर हेड निर्मल सुयाल, प्रबंधक नीरज बोरा, आयोजक बॉबी चंद, नरेश भंडारी, रोहित सामंत, भवान बिष्ट, राजेश जीना समेत दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें