फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद हालत बिगड़ने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे बचाने के काफी प्रयास किए, लेकिन कामयाब नहीं रहे और रात साढ़े आठ बजे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नवजात स्वस्थ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार अपराह्न पौने तीन बजे बजेटी निवासी संगीता कोहली (29) पत्नी विनोद कोहली को परिजन प्रसव के लिए अस्पताल लेकर आए। उसका एक बेटा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसका आपरेशन कराने की सलाह दी गई थी, लेकिन परिजन नहीं माने। बाद में शाम पांच बजे सामान्य प्रसव में संगीता ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। इससे चिकित्सा कर्मियों में हड़कंप मच गया। चिकित्सा टीम ने महिला को बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन सफल नहीं रहे। रात साढ़े आठ बजे संगीता ने दम तोड़ दिया।
अस्पताल की वरिष्ठ सर्जन भागीरथी गर्ब्याल ने बताया कि संगीता को एमनियोटिक फ्लूड एम्बोलिज्म हो गया था। इसमें पानी अधिक होने के कारण कभी-कभी प्रसव के पानी की बूंदें बच्चेदानी की नस में घुस जाती हैं। इससे पानी प्रसूता के हार्ट तक पहुंचकर उसे ब्लॉक कर देता है। इससे हार्ट काम करना बंद कर देता है और सांसें धीरे-धीरे कम होती जाती हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे केस बहुत कम देखने को मिलते हैं। इसमें बचना बेहद मुश्किल हो जाता है। महिला की मौत से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें