पिथौरागढ़ में इंजीनियर्सग संघ सिंचाई विभाग की बैठक में विचार रखते संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष भरत
- फोटो : PITHORAGARH
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग की बैठक में अभियंताओं ने विभाग में मेट, बेलदारों की नियुक्ति, पुरानी पेंशन बहाली समेत तमाम मांगें उठाई। बैठक में प्रांतीय पदाधिकारी मौजूद थे।
संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर भरत सिंह डांगी की मौजूदगी में हुई बैठक में विभिन्न खंडों से आए अभियंताओं ने अपनी-अपनी समस्याएं उठाईं। विभाग में मेट और बेलदार न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभियंताओं ने एक स्वर से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। कहा कि नई पेंशन स्कीम से अधिकारी, कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेेगा। आपदा के कार्यों में प्रशासनिक हस्तक्षेप हटाने की मांग उठाई। प्रांतीय अध्यक्ष भरत सिंह डांगी ने मांगों को शासन स्तर पर उठाने की बात कही।
इंजीनियर अनिल रावत की अध्यक्षता, गुंजन मंगला की के संचालन में हुई बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमपीएस डोबाल, उपाध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, महासचिव अनिल पंवार, सचिव आनंद सिंह नेगी, मंडलीय अध्यक्ष सुनील कुमार, जिलाध्यक्ष नंद किशोर जोशी, पंकज मेहरा, जीसी नैनवाल, केके जोशी, संजय कुमार, मनोज खाती, तनुजा तिवारी, शालिनी गुप्ता, संजय कुमार जोशी, रेणुका भट्ट, नीरज गिरी, कमल पांडेय, ललित उप्रेती, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।