फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना आज, सभी तैयारियां पूरी

Fri, 10 Mar 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में मतगणना केंद्र के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले की चारों विधानसभा सीटों की मतगणना पिथौरागढ़ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। प्रशासन ने मतगणना की सारी पूरी कर ली है। मतगणना के काम में लगाए जाने वाले कर्मचारियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन करने के बाद उनको विधानसभा क्षेत्र आवंटित कर दिया गया है। मतगणना शुरू होने से पहले एक रेंडमाइजेशन और होगा। उस समय कर्मचारी को टेबल आवंटित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने बताया कि पिथौरागढ़, धारचूला, गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 12-12 टेबल लगाई गई हैं, जबकि डीडीहाट विधानसभा सीट की गणना के लिए 10 टेबल लगाए गए हैं। मतगणना के लिए 54 पर्यवेक्षक, 54 मतगणना सहायक, 62 माइक्रो आब्जर्वर तैनात रहेंगे। हर टेबल में एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक, एक माइक्रो आब्जर्वर तैनात रहेगा। इसके अलावा एक माइक्रो आब्जर्वर रिटर्निंग अफसर के साथ और एक निर्वाचन प्रेक्षक के साथ तैनात रहेगा।

बताया कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। उसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। इस तरह पहले राउंड की गिनती में कम से कम दो घंटे का समय लग जाएगा। अगले राउंड की गिनती 30 से 35 मिनट में संपन्न हो जाएगी। दोपहर 12 बजे तक चारों सीटों के परिणाम सामने आ जाएंगे। रेंडमाइजेशन के समय चुनाव प्रेक्षक आलोकोजाल बंदोपाध्याय, बरनारी मानवोंग, उपजिला निर्वाचन अधिकारी आशीष चौहान, नोडल अधिकारी गोपाल गिरी, अशोक कुमार जुकरिया, सूचना विज्ञान अधिकारी रवींद्र जोशी, गौरव कुमार आदि थे।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पहुंचने लगे लोग
15 फरवरी से रिजल्ट के इंतजार में बैठे प्रत्याशी और उनके समर्थक शुक्रवार की शाम से जिला मुख्यालय पहुंचने लगे हैं। धारचूला, मुनस्यारी के दूरस्थ इलाकों से कुछ लोग बृहस्पतिवार शाम ही यहां आ गए थे। गंगोलीहाट, डीडीहाट से दावेदार और उनके समर्थक देर शाम यहां पहुंच गए। प्रत्याशियों ने मतगणना का अपडेट जानने के लिए अपने एजेंट नियुक्त किए हैं। नगर में शाम से चहल-पहल बढ़ने लग गई।

चारों सीटों को लेकर असमंजस
जिले की चारों सीटों में तस्वीर साफ न होने के कारण असमंजस मतगणना के एक दिन पहले तक बना रहा। इस कारण किसी भी दावेदार ने जश्न के लिए अब तक कोई तैयारी नहीं की है। रिजल्ट आने के बाद ही विजयी प्रत्याशी जश्न मनाएंगे। पिथौरागढ़, धारचूला सीट पर भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला रहा। गंगोलीहाट, डीडीहाट में भाजपा, कांग्रेस के साथ-साथ बागी प्रत्याशियों ने त्रिकोण बना दिया। इस कारण किसी भी सीट पर साफ तस्वीर उभरकर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें