जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी। स्रोत : डीएलएसए
पिथौरागढ़। आगामी 22 जून को पिथौरागढ़ नगर में वृहद स्वच्छता कार्यक्रम होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने बताया कि यह अभियान सुबह सात बजे शुरू होगा। इसकी शुरुआत स्वच्छता की शपथ के साथ होगी। इस दौरान नगर के मध्य रोडवेज स्टेशन और केमू स्टेशन के आस पास के क्षेत्रों से कूडा एकत्रित किया जाएगा।
कार्यक्रम को जिला न्यायालयों, जिला प्रशासन, बार संघों, एलएडीसी, कर्मचारियों, पैनल अधिवक्ताओं, अधिकार मित्रों सहित आम जनता के समन्वय से आयोजित किया जाना है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिक से अधिक आमजनता से प्रतिभाग करने की अपील की है। संवाद