फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: महिला रामलीला के छठे दिन हनुमान-भरत संवाद का मंचन

Wed, 01 Nov 2023 10:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
छड़नदेव में रामलीला शुभारंभ के अवसर पर अति​थियों का स्वागत करते कमेटी के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़/अस्कोट। श्री रामलीला प्रबंधकारिणी समिति की ओर से आयोजित महिला रामलीला के छठे दिन का मंचन हनुमान का भरत के पास पहुंचकर अयोध्या आगमन का संदेश सुनाने से हुआ। रामलीला के अंतिम दिन राम का राज्याभिषेक का मंचन किया गया। इसके बाद पारितोषिक वितरण किया गया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत और पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती रहे।
विज्ञापन

अस्कोट की रामलीला में सीता हरण तक की लीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि वन क्षेत्राधिकारी बीएस अलमिया रहे। कनालीछीना के छड़नदेव गांव में भी रामलीला मंचन शुरू हो गया है। पहले दिन सीता जन्म की लीला का मंचन किया गया। रामलीला का शुभारंभ जिला रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन महेश चंद्र पंत और उनकी पत्नी दीपा पंत ने किया। वहां ललित पंत सहित रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
गंगोलीहाट महाकाली मंदिर परिसर में चल रही रामलीला राम-भरत मिलन और पारितोषिक वितरण के साथ संपन्न हो गई। ऐतिहासिक जान्हवी नौले के पास शाह परिवार, षष्ठी रावल और प्रेमा दशौनी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रामलीला कमेटी ने कमेटी का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए अभिनय करने वाले पत्रों को पारितोषिक वितरण किया।
विज्ञापन

वहां कमेटी के अध्यक्ष हेमराज रावल, मुख्य निर्देशक सूबेदार शंकर सिंह रावल, संरक्षक सूबेदार मोहन सिंह रावल, पूर्व प्रमुख ललित पाठक, उपाध्यक्ष विजय शाह, महाकाली महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश रावल आदि थे। मंचन के दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के तहत गाइड लाइन पब्लिक स्कूल को प्रथम स्थान मिलने पर 5100, दूसरे स्थान पर हीरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल को 2100, तीसरे स्थान पर मां शारदे संगीत अकादमी को 1100 नकद और प्रतीक चिह्न दिया गया।
फोटो 01 पीटीएच 11 पी- पिथौरागढ़ में महिला रामलीला मंचन का दृश्य। संवाद
फोटो 01पीटीएच 12पी- छड़नदेव में रामलीला शुभारंभ के अवसर पर अतिथियों का स्वागत करते कमेटी के सदस्य। संवाद


बिरगुल में रामलीला संपन्न, अमकड़िया में हुई शुरू
चंपावत। जिले के विभिन्न स्थानों में रामलीला का मंचन जारी है। सिप्टी न्याय पंचायत के अमकड़िया में रामलीला का शुभारंभ किया गया। सैंदर्क में आयोजित रामलीला में सीता हरण तक की लीला का मंचन किया गया। इसके अलावा बिरगुल में आयोजित आदर्श रामलीला का हवन के साथ समापन हुआ। लीला निर्देशक महेश कटियार के निर्देशन में रामलीला मंचन में सहयोग कर रहे कलाकारों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहां मुख्य यजमान दीवान सिंह विष्ट, लाल सिंह महराना, विक्रम सिंह महराना, भरत सिंह महराना, पंडित भैरव दत्त जोशी, त्रिलोचन जोशी, कमेटी अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दुर्गा दत्त भट्ट, नाथ सिंह महराना, पूरन सिंह बोहरा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें