पिथौरागढ़/बेड़ीनाग। निर्धारित मूल्य से अधिक में सब्जी और फलों की बिक्री की शिकायत के बाद प्रशासन ने रेट लिस्ट जारी कर दी है। एसडीएम तुषार सैनी ने कहा है कि निर्धारित मूल्य से अधिक दामों में बिक्री करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी दुकानदारों को रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं।
एसडीएम ने दिए रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश
वहीं बेड़ीनाग के एसडीएम अभय प्रताप ने सब्जी विक्रेताओं को रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर का भ्रमण कर खाद्य आपूर्ति अधिकारी विमल को रेट लिस्ट चस्पा कराने को कहा। साथ ही प्रतिदिन दुकानों की चेकिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक दाम वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सब्जी दर/किग्रा
नोट : रेट में बदलाव गुणवत्ता के अनुसार है।
आलू 15 से 20
प्याज 25 से 30
टमाटर 20 से 30
लौकी 25 से 30
लहसुन 150 से 160
अदरक 80
मटर 80 से 100
बींस 60
भिंडी 60
नींबू 150
शिमला मिर्च 40
करेला 40 से 50
कद्दू 20
खीरा 20 से 30
तुरई 60
बैगन 30
फूल गोभी 40
बंद गोभी 30
गाजर 40
केला 50 से 60 प्रति दर्जन
सेब 180 200
अंगूर 140 160
अनार 100 120