फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च विथ मॉस्क अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए सड़कों पर उतरी एसपी

विज्ञापन
कोरोना महामारी को लेकर लोगों को जागरूक करती हुई एसपी प्रीति प्रियदर्शनी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मार्च विथ मास्क अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए एसपी स्वयं सड़कों पर उतरी। इस दौरान बिना मॉस्क घूम रहे लोगों को चार-चार मास्क बांटे। साथ ही लोगों से दूरी के नियमों का पालन करने की अपील की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने पुलिस बल के साथ केएमओयू स्टेशन, सिमलगैर, गांधी चौक, सिल्थाम सहित कई अन्य स्थानों पर लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से दूरी के नियमों का पालन करने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील की। इस दौरान लोगों को स्लोगन, बैनर व पोस्टरों बौर पंपलेटों के माध्यम से भी जागरूक किया गया। एसपी ने जिले के सभी लोगों को दीपावली की शुभकामना देते हुए हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाने की अपील की। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विमल कुमार आचार्य, प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार, प्रतिसार निरीक्षक कृष्ण सिंह मेहता सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें