रं कल्याण संस्था इस बार 25 से 27 दिसंबर तक यहां मैराथन का आयोजन करेगी। इसकी तैयारी को लेकर हुई बैठक में कहा गया कि मैराथन को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ जोड़ा जाएगा।
31 किलोमीटर लंबी इस मैराथन में महिलाओं की भागीदारी भी रहेगी। स्थान पाने वालों को नगद इनाम दिया जाएगा। रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष अशोक नबियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि इस बार मैराथन के साथ-साथ अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी।
खेलों को बढ़ावा देने के अलावा बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का संदेश में भी दिया जाएगा। रं कल्याण संस्था की देश के विभिन्न शहरों में स्थित शाखाएं इस आयोजन में भाग लेंगी।
बैठक में कहा गया कि इस बार मैराथन को व्यापक रूप दिया जाएगा ताकि ज्यादा लोग भागीदारी कर सकें। रं कल्याण संस्था के दिल्ली शाखा के प्रतिनिधि योगेश गर्ब्याल ने कहा कि दिल्ली, देहरादून, हल्द्वानी, लखनऊ शाखाओं के प्रतिनिधि भी इसमें सहयोग करेंगे।
महिमन सिंह, वीरेंद्र नपलच्याल, सतीश सिंह, देवकृष्ण फकलियाल, रमेश सिंह आदि ने कहा कि अन्य खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन की तैयारी के लिए उपसमितियों का गठन भी किया जाएगा।