फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा गिरने से दिवाली की रात जला घर

Thu, 12 Nov 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूरस्थ हरकोट ग्राम पंचायत के अंतर्गत ग्राम मटेना में दिवाली की रात पटाखा गिरने से एक व्यक्ति का मकान जल गया। दोमंजिले मकान के प्रथम तल पर रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। पटाखे की चिंगारी घर के अंदर पहुंच गई थी। गांव में आग बुझाने के लिए कोई पक्के साधन नहीं थे।
विज्ञापन


लोगों ने मिट्टी और पानी की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर का काफी सामान जल चुका था। बताया गया कि मटेना गांव में शेर सिंह के मकान के प्रथम तल में बुधवार रात करीब 11 बजे जलता हुआ एक पटाखा आ गिरा। तब तक परिवार के लोग दूसरी मंजिल में सो गए थे।

यह पटाखा किसने छोड़ा इसका पता नहीं चल पाया। जब धुआं और आग की लपटें दूसरी मंजिल तक पहुंची, तब परिवार के लोगों को आग लगने का आभास हुआ। हल्ला मचाने पर गांव के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन बिस्तर, बर्तन, राशन समेत अन्य सामग्री जल गई।
विज्ञापन


राजस्व निरीक्षक जय सिंह पाल ने राजस्व उपनिरीक्षक को गांव जाने के निर्देश दिए हैं। ग्राम प्रधान खुशाल सिंह ज्येष्ठा ने प्रशासन को घटना की जानकारी दी और पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता देने की मांग की।

वहीं, शेर सिंह ने दूसरे के मकान में शरण ले रखी है। ठीक दिवाली के दिन इस परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ टूट गया। प्रशासन ने रिपोर्ट तैयार कर पीड़ित को मदद देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें