फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मैराथन से वाइब्रेंट गांवों में साहसिक पर्यटन का होगा विस्तार

Thu, 09 Oct 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला में अ​धिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक करते पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल। संवा
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। आदि कैलाश में आयोजित होने वाली मैराथन की तैयारियों को परखने के लिए पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल बृहस्पतिवार को धारचूला पहुंचे। उन्होंने रं संग्रहालय में स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

पर्यटन सचिव ने कहा कि मैराथन से क्षेत्र के वाइब्रेंट गांवों में साहसिक पर्यटन का विस्तार होगा। यह आयोजन ऐतिहासिक है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे गांवों में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार करना इसका उद्देश्य है। उन्होंने स्थानीय लोगों से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को जल्द मैराथन की सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह आदि कैलाश के लिए रवाना हुए। बैठक में दायित्वधारी अशोक सिंह नबियाल, एसडीएम जितेंद्र वर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या, बीडीओ ललित मोहन गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें