फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मास्को में कई भारतीय युवाओं के होने की आशंका जो लौटना चाहते हैं स्वदेश

Wed, 12 Aug 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रोजगार का झांसा देकर रूस के मास्को भेजे गए दोनों भाईयों चिमस्यानौला निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की की सकुशल वापसी हुई है। दोनों ने पिथौरागढ़ पहुंचकर आपबीती बताई। उन्होंने कहा कि जिस काम का वादा कर उन्हें मास्को भेजा गया वह नहीं मिला। वापस लौटने की इच्छा जताई तो उन्हें वहां से निकलने नहीं दिया गया। बमुश्किल दोनों भाई भारतीय दूतावास पहुंचे तो वहां तैनात महाराष्ट्र के एक बड़े अधिकारी और वहां की पुलिस ने उनकी काफी मदद की। सीएम के हस्तक्षेप के बाद वह अपने वतन लौट सके हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें झांसे में लेकर झूठा वादा करते हुए मास्को भेजा था वह पूर्व में 15 हजार से अधिक भारतीय युवाओं को वहां भेज चुकी है। ऐसे में साफ है कि अब भी मास्को में कई भारतीय युवा उन्हीं की तरह दिक्कत झेल रहे हैं जो स्वदेश लौटने का इंतजार कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


यदि ऐंबेसी नहीं पहुंचते तो छीन लिया जाता पासपोर्ट और वीजा
आनंद सिंह और भूपेंद्र सिंह ने संवाद न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि उनके साथ धोखा होने का आभास होते ही उन्होंने किसी तरह भारतीय दूतावास पहुंचने का लक्ष्य तय कर लिया था। हुआ भी ऐसा ही। किसी तरह बचते-बचाते दोनों भारतीय दूतावास पहुंचे तो उन्हें मदद मिल गई। उन्होंने कहा कि यदि दूतावास नहीं पहुंचते और पहले की स्वदेश लौटने की इच्छा जताते तो उनका पासपोर्ट और वीजा छीन लिया जाता। ऐसे में उनकी स्वदेश वापसी मुश्किल हो जाती।
विज्ञापन


फोटो-12 पीटीएच 13 पी-पिथौरागढ़ में रूस के मास्को से लौटे दोनों भाई परिजनों के साथ। स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें